Upsc kya hai: दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं UPSC हर साल कई सिविल सेवाओं की भर्ती के लिए अलग-अलग परीक्षा का आयोजन करती है और एक योग्य उम्मीदवार चुनती है। इस परीक्षा में हर साल लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं परंतु कुछ ही विद्यार्थी परीक्षाओं को पास कर पाते हैं।
UPSC परीक्षा को Clear ना कर पाने का एक मुख्य कारण यह भी है कि कई विद्यार्थी नहीं जानते हैं कि upsc kya hai? और UPSC का Exam पैटर्न कैसा होता है?
इसलिए आज का यह लेख उन लोगों के लिए है जो UPSC के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी पाना चाहते हैं। आज के इस लेख में हम आपके लगभग सभी प्रश्नों के जवाब देंगे। जैसे – UPSC का Syllabus, UPSC में पदों की संख्या, UPSC के लिए योग्यता इत्यादि। इसलिए कृपया हमारे साथ इस लेख में अंत तक जरूर बने रहें।
UPSC का फुल फॉर्म क्या है? (UPSC Full form)
UPSC का फुल फॉर्म Union Public service Commission है। जिससे हिंदी में संघ लोक सेवा आयोग कहा जाता है।
UPSC की स्थापना ब्रिटिश शासन के समय 1 अक्टूबर 1926 को की गई थी, जिसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। UPSC एक संस्था है, जो भारत देश में केंद्र सरकार के लेवल A और लेवल B के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करती है। UPSC के हेड प्रोफेसर एंड डॉक्टर प्रदीप कुमार जोशी है।
UPSC क्या है? (upsc kya hai)
UPSC भारत की सरकार की एक प्रमुख भर्ती एजेंसी है, जो भारत में सशस्त्र बलों जैसे – भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय राजस्व सेवा आदि की भर्ती करता है।
यह भारत में सशस्त्र बलों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के साथ-साथ अखिल भारतीय सेवाओं, केंद्रीय सेवाओं और संवर्गों के लिए भी उम्मीदवारों की भर्ती के लिए जिम्मेदार है।
UPSC भारत में सिविल सेवा परीक्षा जिसे हम Civil Services Examination कहते हैं, का आयोजन करता है और इसकी मदद से ही भारत सरकार और केंद्र सरकार के लिए योग्य कर्मचारियों की भर्ती करता है। सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करके यह संस्था 24 सेवाओं जैसे – IAS, IPS, NDA इत्यादि, के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित करती है।
UPSC के कार्य
संविधान के अनुच्छेद 320 में UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग के कुछ कार्य निर्धारित किए गए हैं। जिस जो इस प्रकार हैं –
- भारत में सेवाओं के क्षेत्र में कर्मचारी की नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन करना
- कर्मचारियों का इंटरव्यू लेकर सीधी भर्ती करना
- सरकारी सेवाओं और पदों के लिए भर्ती करने से संबंधित नियमों का निर्माण करना और नियमों में बदलाव करना।
- सिविल सेवाओं या सिविल अधिकारियों से संबंधित अनुशासन मामले में कार्य करना।
- संवर्ग सेवा में उम्मीदवारों को पदोन्नति, प्रतिनियुक्ति और आमलन के आधार पर नियुक्त करना।
- भारत के राष्ट्रपति द्वारा आयोग को दिए गए कार्यों के मामले में सरकार को सलाह देने का काम करना।
UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं
अक्सर लोगों का यह प्रश्न होता है कि UPSC में क्या बन सकते हैं या फिर UPSC में कितने पद होते हैं? तो हम आपको बता दें कि UPSC कुल 24 सेवाओं के लिए परीक्षा का आयोजन करती है तो यदि आप UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा पास करके निम्नलिखित पदों पर भर्ती हो सकते हैं।
- भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
- भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
- भारतीय विदेश सेवा (IFS)
- इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए
- इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए
- इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस, ग्रुप ए
- इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस, ग्रुप ए
- इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस, ग्रुप ए
- इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए
- इंडियन ट्रेड सर्विस, ग्रुप ए (ग्रेड-3)
- Armed Forces Headquarters सिविल सर्विस, ग्रुप बी (सेक्शन ऑफिसर्स ग्रेड)
- इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस, ग्रुप ए
- दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन दीव और दादर नागर हवेली पुलिस सेवा, ग्रुप बी
- पुडुचेरी प्रशासनिक सेवा, ग्रुप बी
- पुडुचेरी पुलिस सेवा, ग्रुप बी
- दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन दीव और दादर नागर हवेली सिविल सेवा (प्रशासनिक), ग्रुप बी
- भारतीय डाक सेवा, ग्रुप ए (Indian Postal Service)
- भारतीय सूचना सेवा (जूनियर ग्रेड), ग्रुप ए
- इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस, ग्रुप ए
- भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज) ग्रुप ए (Indian Revenue Service)
- भारतीय राजस्व सेवा (आईटी) ग्रुप ए
- इंडियन पी एंड टी अकाउंट्स एंड फाइनांस सर्विस, ग्रुप ए
- रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर का पद
- इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए
UPSC के लिए योग्यता
UPSC ने विद्यार्थियों के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की है, जिसे पूरा करने के बाद ही कोई भी विद्यार्थी UPSC परीक्षा में बैठ सकता है।
- शैक्षणिक योग्यता –
- उम्मीदवार जो UPSC की परीक्षा देना चाहता है, उसका ग्रेजुएशन किसी भी क्षेत्र में पूरा होना चाहिए। साथ ही उस उम्मीदवार का ग्रेजुएशन में 50% तक का अंक होना चाहिए।
- जो विद्यार्थी अभी ग्रेजुएशन के तीसरे वर्ष में है, वह UPSC की पहली परीक्षा में बैठ सकते हैं। हालांकि पहली परीक्षा पास करने के बाद दूसरी परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी का ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए।
- उम्र सीमा
- विद्यार्थियों की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- पिछड़े वर्ग यानी SC/ST वर्ग के लिए विद्यार्थियों की आयु सीमा 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है।
- इसके अलावा OBC वर्ग के छात्रों के लिए उम्र की सीमा 21 वर्ष से 35 वर्ष रखी गई है।
UPSC परीक्षा के आवेदन की सीमा (Number of Attempts for UPSC Exam)
UPSC परीक्षा का आवेदन भरने के लिए कुछ संख्या निर्धारित की है जो कि इस प्रकार है –
- General/OBC कैटेगरी वालों के लिए केवल 7 Attempt निर्धारित किए गए हैं। यानी कि विद्यार्थी केवल 7 बार ही UPSC परीक्षा का आवेदन भर पाएंगे।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अपने 35 वर्ष के पूरा होने तक चाहे जितनी बार भी UPSC परीक्षा का आवेदन भर सकते हैं।
UPSC का Exam पैटर्न क्या है?
वैसे तो UPSC द्वारा सिविल सर्विसेज से संबंधित कई तरह की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं और कई परीक्षाओं का एक्जाम पैटर्न भी अलग बनाया गया है परंतु यहां हम एक सामान्य UPSC Exam Pattern की जानकारी दे रहे हैं, जो लगभग हर परीक्षा के आयोजन में Follow किए जाते हैं।
- UPSC Prelims Exam – UPSC Prelims Exam में 2 पेपर होते हैं, जो Computer based होते हैं। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होता है और पेपर को करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।
इस परीक्षा में Objective type question आते हैं। UPSC Prelims परीक्षा में पास होने के लिए 33% अंकों की आवश्यकता होती है। साथ ही इस परीक्षा में कुछ negative marking भी की जाती है।
- UPSC Mains Exam – जो विद्यार्थी UPSC Prelims Exam को पास कर लेते हैं वे UPSC Mains Exam के लिए qualify हो जाते हैं। UPSC Mains परीक्षा में विद्यार्थियों को 9 पेपर देने होते हैं। यह पेपर लिखित पेपर होता है। UPSC Mains परीक्षा के 2 पेपर भाषा से संबंधित होते हैं।
जो भी विद्यार्थी UPSC Mains Exam दे रहे हैं उन्हें अपने 1 से 7 तक के प्रत्येक पेपर में कम से कम 25% का अंक लाना आवश्यक होता है।
- UPSC Interview – यह UPSC Exam पैटर्न का आखरी चरण होता है। जो भी विद्यार्थी UPSC Mains परीक्षा को पास कर लेते हैं, उन्हें इंटरव्यू देने का मौका मिलता है। साक्षात्कार में विद्यार्थियों को 275 अंक लाने आवश्यक है।
UPSC का सिलेबस क्या है?
ऐसे तो UPSC द्वारा आयोजित किए जा रहे हर परीक्षा के लिए एक अलग Syllabus तैयार किया गया है। परंतु UPSC द्वारा हर परीक्षा में कुछ सामान्य Syllabus रखा गया है जिसके बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।
UPSC Prelims परीक्षा – इस परीक्षा में केवल दो पेपर आते हैं जिसका नाम General Studies और Aptitude Test है।
UPSC mains परीक्षा – इस परीक्षा में कुल 9 सब्जेक्ट होते हैं। जिसके पूरे नाम आप इस लिंक पे देख सकते है। (UPSC Mains Syllabus)
UPSC इंटरव्यू – इंटरव्यू में किसी सब्जेक्ट से प्रश्न नहीं पूछे जाते बल्कि आपकी कौशलों को परखा जाता है।
UPSC में कितना वेतन मिलता है? (UPSC Salary)
ऐसे तो UPSC में हर पद के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित किए गए हैं। परंतु UPSC में भर्ती किए गए उम्मीदवारों को अलग-अलग चरणों में वेतन प्राप्त होता है। जैसे- ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को ₹45000 तक का वेतन दिया जाता है।
जब उम्मीदवार की ट्रेनिंग पूरी हो जाती है तो उनका वेतन 55000 कर दिया जाता है। इसके बाद भी अनुभव के आधार पर अधिकारियों का वेतन बढ़ता रहता है जो कि ₹250000 तक भी जा सकता है।
UPSC की तैयारी कैसे करें?
अक्सर UPSC परीक्षा देने वाले छात्रों के मन में यह प्रश्न होता है कि वह UPSC की तैयारी किस प्रकार करें कि जल्दी ही वे इस परीक्षा को क्लियर कर पाए तो हम यहां आपको कुछ बता रहे हैं जिसको फॉलो करके आप UPSC की परीक्षा पास कर सकते हैं।
- UPSC के Exam पैटर्न को समझें और उसके अनुसार किताबे खरीदें।
- UPSC के सही कोचिंग या इंस्टीट्यूट को चुने।
- Study प्लान बनाएं।
- रोजाना समाचार पत्र पढ़े और हर महीने प्रकाशित होने वाली प्रतियोगिता दर्पण को भी पढ़ें।
- कोचिंग में पढ़ाए जा रहे विषयों को रोजाना घर पर आकर जरूर दोहराएं और Short Notes बनाएं।
- ज्यादा से ज्यादा Self-Study करें।
- पिछले सालों के प्रश्न पत्रों को जरूर हल करें।
- रोजाना मॉक टेस्ट दे।
FAQ’s
UPSC में कितने विषय होते हैं?
UPSC के पूरे Syllabus की जानकारी हमने इस लेख में बताई है।
UPSC पास करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?
UPSC द्वारा कम से कम 24 पदों की भर्तियां की जाती है। आप कौन 24 नौकरियों का नाम इस लेख में देख सकते हैं।
UPSC परीक्षा कौन दे सकता है?
हर वह विद्यार्थी जिसकी उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच में हो UPSC परीक्षा दे सकता है।
UPSC कितने साल का होता है?
UPSC परीक्षा साल के ऊपर निर्भर नहीं करती है बल्कि आपके परीक्षा पास करने पर निर्भर करती है।
हम किस भाषा में UPSC इंटरव्यू दे सकते हैं?
आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी भाषा में UPSC इंटरव्यू दे सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि upsc kya hai? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको UPSC से संबंधित सभी जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।