SSC क्या है? SSC की पूरी जानकारी | SSC Kya Hai Full Details in Hindi

Ssc kya hai : नमस्कार दोस्तों ssc exam में हर साल भारत के लाखो स्टूडेंट्स भाग लेते है, लेकिन उनमे से सिर्फ कुछ ही % बच्चो का सिलेक्शन हो पाता है, ऐसे में भारत के उन सभी स्टूडेंट को जानना जरूरी है, खाशकर उनको जो ssc की तैयारी में जोरो शोरो से लगे हुए है | 

SSC जिसका मलतब Staff Selection Commision होता है, जिसके अंतगर्त SSC, GD, SSD, JHT, SSC CGHL, SSC CGL, SSC MST, SSC JE, ETC इन सभी वर्गो में भर्ती की जाती है | साथ ही ssc भारत की सबसे कठिन एग्जाम में से एक माना जाता है, ऐसे में ssc तैयारी करने वालो को यह जानना जरूरी है, की ssc kya hota hai, ssc ki taiyari kaise kre, ssc me kitne subject hote hai, or अगर आप ssc का एग्जाम पास कर लेते है, तो आपको किस पद पर भर्ती की जाएगी, अगर आपके मन में ये सभी सवाल उठ रहे है, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े | 

SSC का फुल फॉर्म क्या है? (SSC Full form In Hindi)

SSC का फुल फॉर्म Staff Selection Commission है। यह एक ऐसा आयोग है जो भारत सरकार के अलग-अलग विभागों संगठनों और मंत्रालयों में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए जिम्मेदार होता है। SSC को हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग भी कहा जाता है। 

SSC क्या है? (ssc kya hai)

SSC एक संस्था है जो अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेंट में भर्ती करने के लिए exam का आयोजन करती है। जिसे SSC Exam कहा जाता है। लगभग हर वर्ष यह आयोग विद्यार्थियों के लिए SSC प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करता है। 

Staff Selection Commission अलग-अलग प्रकार की SSC परीक्षा, जैसे – SSC stenographer, SSC GD, SSD JHT, SSC CGL, SSC CGHL, SSC MST, SSC JE इत्यादि का आयोजन करता है। 

SSC का गठन भारत में 4 नवंबर 1975 को किया गया था। सर्वप्रथम इसका नाम अधीनस्थ सेवा आयोग रखा गया था। बाद में 26 सितंबर 1977 को इसका नाम बदलकर कर्मचारी चयन आयोग कर दिया गया। SSC का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। 

SSC में कौन-सी नौकरी होती है?

भारत में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कई अलग-अलग तरह की SSC Competitive Examination की आयोजना की जाती है। जिनके नाम इस प्रकार है -: 

  • SSC MTS
  • SSC GD
  • SSC CGL
  • SSC CHSL
  • SSC JE
  • SSC CPO
  • SSC Selection Post
  • SSC Scientific Assistant

जो भी लोग यह जानना चाहते हैं कि SSC में कितने पद होते हैं? तो आप ऊपर दी गई लिस्ट को देख सकते हैं। इसके आलवा और भी कई पढ़ SSC में होते है। 

SSC Exam में Age limit क्या होती है?

हालाकि की ssc एग्जाम में एंट्री लेने के लिए age limit के बारे में खुल कर नही बताया जाता है, क्योकि ssc में एक नही बल्कि कई तरह के पोस्ट उपलब्ध होते है, और जिसके लिए अलग अलग उम्र के लोग भी भर्ती होते रहते है | ऐसे में अगर age limit की बात करे तो इसके लिए कम से कम 16 और ज्यादा से ज्यादा 35 वर्ष अनिवार्य माना जाता है, बाकि की जानकारी आपको ssc के नोटिफिकेशन के जरिये ही मिल पाती है की असल में आपकी उम्र कितनी होनी चाहिए |

SSC के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

जो पर्सन SSC Exam को क्लियर करना चाहता है, उसके पास SSC के लिए योग्यता का भी होना आवश्यक है। सभी परीक्षाओं के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है।

SSC Exam के लिए तय की गई योग्यताएं निम्नलिखित है। 

  1. SSC CGL 

SSC CGL के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक तय की गई है। यानी कि विद्यार्थी का ग्रेजुएशन पूरा होना चाहिए। अक्सर जो लोग पूछते हैं SSC CGL क्या होता है तो हम आपको बता दें कि SSC CGL भी SSC Exam का एक भाग है जिसको पास करने के बाद विद्यार्थी निम्नलिखित पदों पर भर्ती हो सकते हैं -:

  • इन्स्पेक्टर आयकर (Inspector Income Tax)
  • इन्स्पेक्टर परीक्षक (Inspector Examiner)
  • सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (Assistant Audit Officer)
  • विदेश मंत्रालय में सहायक (Assistant in Ministry of External Affairs)
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग में सहायक (Assistant in Central Vigilance Commission)
  • सहायक प्रवर्तन अधिकारी (Assistant Enforcement Officer)
  • इंस्पेक्टर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Inspector Central Excises)
  • सहायक रेल मंत्रालय (Assistant Ministry of Railway)
  1. CHSL

SSC CHSL की परीक्षा का विद्यार्थी दे सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है। विद्यार्थी जो जानना चाहते हैं SSC CHSL क्या होता है? तो हम आपको बता दें कि इस का फुल फॉर्म Combined Higher Secondary level Examination है। इसे पास करने के बाद विद्यार्थी निम्नलिखित पदों पर भर्ती हो सकते हैं। 

  • LCD (Lower Division Clark)
  • तथ्य दाखिला प्रचालक DEO (Data Entry Operator)
  • डाक साहयक PA (Postal Assistance)
  • न्यायालय लिपिक CC (Court Clark)
  1. Stenographer

यह परीक्षा में विद्यार्थी दे सकते हैं जल है स्टेनोग्राफी आती है और यह परीक्षा 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद भी दी जा सकती है। इस परीक्षा को पास करके कोई भी छात्र स्टेनोग्राफर की नौकरी पा सकता है।

  1. JE

विद्यार्थी जिन्होंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है वह इस SSC Exam को देने के लिए योग्य है। इस परीक्षा को पास करके विद्यार्थी Junior Engineer के पद पर नियुक्त हो सकते हैं।

  1. CAPH

यह Exam ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद दिया जा सकता है। इस Exam को पास करने पर पुलिस बल में नौकरी मिलती है।

SSC का Exam Pattern क्या है?

SSC में सभी परीक्षाओं का Exam Pattern भी अलग-अलग होता है। हम यहां पर आपको सभी SSC Exam के मुख्य Exam Pattern के बारे में बता रहे हैं। 

सभी SSC का Exam चार भागों में विभाजित होता है।

  1. सबसे पहले एक Prelims Exam होता है जिसमें Math, Reasoning, English और General Awareness से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। यह एक Computer Based Objective Type Exam होता है।
  1. पहली परीक्षा पास कर लेने के बाद Mains Exam होता है जिसमें भी Math, Reasoning, English और General Science (GS) से संबंधित प्रश्न होते हैं। यह Written Exam होता है।
  1. दूसरी परीक्षा पास कर लेने के बाद आप एक लेवल और आगे बढ़ जाते हैं। तीसरे लेवल पर आपकी हिंदी और इंग्लिश की Written Skills की परीक्षा ली जाती है।
  1. अब SSC Exam परीक्षा के चौथे Pattern में Computer और Technical Skills की परीक्षा ली जाती है। 
  1. ऐसा जरूरी नहीं है कि SSC की सभी प्रतियोगी परीक्षा में यह चारों लेवल हो। परंतु अक्सर लगभग सभी परीक्षा में यह चारों लेवल जरूर होते हैं। लगभग यह सारे सब्जेक्ट हर परीक्षा में शामिल किए जाते हैं। 

SSC में सैलरी कितनी होती है?

लगभग सभी परीक्षाओं और शहरों के हिसाब से SSC ऑफिसर्स की सैलरी तय की गई है। 

SSC में सबसे ज्यादा सैलरी इस बात पर निर्भर करती है कि कौन सा व्यक्ति किस पद के लिए चयनित हुआ है और उसकी पोस्टिंग किस शहर में हुई है।

परंतु हम यहां आपको बता देते हैं कि SSC में वेतन की शुरुआत लगभग ₹30,000 से ₹40,000 से होती है। सैलरी मिलने के साथ-साथ SSC द्वारा परीक्षा पास करने वाले व्यक्ति को अलग-अलग प्रकार का भत्ता भी दिया जाता है। जैसे- यात्रा भत्ता, किराया भत्ता इत्यादि।

SSC Ki Taiyari Kaise Kare?

SSC की तैयारी निम्नलिखित तरीके से की जा सकती है-

  1. Exam patter को समझे। 
  2. रोजाना न्यूज़ पेपर और हर महीने प्रकाशित होने वाली प्रतियोगिता दर्पण पढ़ें। 
  3. Study Material को धायन से खरीदें
  4. Time Table बनाए और उसी के अनुसार पढ़ें 
  5. पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें। 
  6. ज्यादा से ज्यादा Mock Test दें। 
  7. अपना दिमाग सकारात्मक रखें 
  8. Self-Study ज्यादा करें। 

SSC Exams 2022 की परीक्षा तिथि

SSC Exams 2022
SSC Exam NamesSSC Exam Notification DateSSC Exam Date
Combined Graduate Level Examination, 2022September 10, 2022Tier I Exam Date – December 2022
Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination, 2022November 5, 2022Tier I Exam Date – February / March 2023
Multi-Tasking (Non-Technical) Staff Examination, 2022January 25th 2023Tier I Exam Date – April / May 2023
Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination, SSC CPO – August 10, 2022Paper I Exam Date – November 2022
Junior Engineer (Civil, Mechanical, Electrical and Quantity Surveying & Contracts) Examination, 2022August 12, 2022Paper-I Exam Date – November 2022
Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination, 2022August 20, 2022CBE* Exam Date – November 2022
Constables (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs), NIA, SSF and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination, 2022December 10, 2023CBE* Exam Date – March / April 2023

FAQ

SSC करने से क्या फायदा है?

SSC करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके माध्यम से आपको अलग-अलग पोस्ट पर नौकरी पाने का मौका मिलता है और साथ ही अलग-अलग परीक्षाओं में से किसी भी एक परीक्षा चुनने का मौका दिया जाता है।

SSC में कितने सब्जेक्ट होते हैं?

SSC Exam देने के लिए सबसे मुख्य सब्जेक्ट गणित इंग्लिश रिजनिंग और जनरल अवेयरनेस है।

हम SSC परीक्षा क्यों देते हैं?

हम SSC परीक्षा सरकारी नौकरी पाने के लिए देते हैं।

ग्रेजुएशन के बाद कौन सी SSC परीक्षा दी जाती है? 

ग्रेजुएशन के बाद जूनियर इंजीनियर की परीक्षा को छोड़कर लगभग सभी परीक्षाएं दी जा सकती है। 

अंतिम विचार

आज के इस लेख में हमने विद्यार्थियों को बताया कि ssc kya hai? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको SSC से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल पाई होगी। यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के पूछ सकते हैं।

Leave a Comment