Ncc kya hai: नमस्कार दोस्तों, आपने कई बार NCC का नाम जरूर सुना होगा यह एक ऐसी संस्था है जो भारतीय छात्राओं को सैन्य प्रशिक्षण देती है। ये ऐसे भारतीय छात्र होते है जिनका शुरुआत से ही उद्देश्य भारतीय सेना में भर्ती होने का होता हैं। वे NCC join करते हैं, ताकि उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए शुरू से ही प्रशिक्षण दिया जा सके और वे अपने जीवन में अनुशासित रह सके।
जो भी छात्र NCC के द्वारा प्रशिक्षण लेते हैं, उन्हें भारतीय सेना भर्ती के समय भी काफी लाभ होता है। कई छात्र ऐसे हैं जो NCC Join करना चाहते हैं, परंतु उन्हें NCC से संबंधित जानकारी नहीं मिल पाती है।
इसलिए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ncc kya hai? और NCC कैसे Join किया जा सकता है? इसलिए हमारे इस लेख में अंत तक जरूर बने रहें। तो चलिए शुरू करते हैं –
NCC का फूल फॉर्म क्या है? (NCC Full Form)
NCC का फुल फॉर्म National Cadet Corps है। इसे हिंदी में राष्ट्रीय कैडेट कोर कहा जाता है। NCC का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह कुछ स्कूली और कॉलेज के छात्रों के लिए खोला गया है, ताकि उन्हें शुरू से ही एक सैनिक की भांति प्रशिक्षण मिल पाए। NCC की शुरुआत भारत में 16 जुलाई 1948 में की गई थी।
NCC क्या है? (ncc kya hai)
NCC एक भारतीय सैनिक कैडेट कोर है, जिसे कई कॉलेज एवं स्कूली छात्राओं के लिए खोला गया है। यह त्रि-सेवा संगठन यानी भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के साथ मिलकर कार्य करता है।
National Cadet Corps को युवा विकास संगठन भी कहा जाता है, जिसका तीन रंग लाल, गहरा नीला और हल्का हरा रंग का होता है।
राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा लगभग सभी NCC join करने वाले छात्रों को मिलिट्री की तरह ट्रेनिंग दी जाती है। यहां पर छात्रों को मिलिट्री से संबंधित बुनियादी स्तर की ट्रेनिंग मिलती है, जिससे कि छात्र अनुशासन सीख सके।
जो भी छात्र NCC के अंतर्गत यह प्रारंभिक प्रशिक्षण लेते हैं उन्हें भारतीय सेना भर्ती में छूट मिलती है। अब तक भारत में 15 लाख से भी ज्यादा मेंबर NCC द्वारा प्रशिक्षित किए गए हैं।
NCC का इतिहास
NCC का गठन सशस्त्र बलों की कमी को पूरा करने के लिए किया गया था। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार को सेना की कमी का सामना करना पड़ा था और तभी ब्रिटिश सरकार ने भारतीय रक्षा अधिनियम 1917 के अंतर्गत विश्वविद्यालय कोर की स्थापना की।
उसके बाद 1920 में एक भारतीय प्रादेशिक अधिनियम लाया गया, जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय कोर का नाम बदलकर विश्वविद्यालय प्रशिक्षण कोर कर दिया गया। इसका उद्देश्य यह था कि अधिक से अधिक युवा इससे आकर्षित हो और सेना से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करें।
इसके पश्चात 1942 में ब्रिटिश सरकार ने विश्वविद्यालय प्रशिक्षण कोर्स के उत्तराधिकारी के रूप में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना की। परंतु द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रेनिंग कोर्स ब्रिटिश द्वारा सोचे गए उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।
इसलिए ऐसा पाया गया कि यहां पर युवाओं को और भी बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया जा सकता है। इसके पश्चात एक समिति, जिसके अध्यक्ष पंडित हेमवती कुंझरू जीत है, ने राष्ट्रीय स्तर पर 1 कैडेट कोर संगठन की स्थापना करने की सिफारिश की।
15 जुलाई को गवर्नर जनरल द्वारा यह सिफारिश स्वीकार कर लिया गया और 16 जुलाई 1948 को भारत में नेशनल कैडेट कोर की स्थापना की गई।
सन 1949 में लड़कियों को समान अवसर देने के लिए भी यह कदम उठाया गया था, जिसमें की लड़कियां भी NCC के क्षेत्र में समान रूप से प्रदर्शन कर सकें।
इसके पश्चात 1962 में जब भारत और चीन का युद्ध हुआ था तो उसके पश्चात 1963 में NCC ट्रेनिंग को सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया था, फिर 1968 में इसे फिर से एक स्वैच्छिक संगठन बना दिया गया।
1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में NCC कैडेटों ने एक अच्छी भूमिका निभाई और यह सुरक्षा के स्तर पर दूसरी पंक्ति पर थे।
NCC में क्या होता है?
अक्सर लोग यह पूछते हैं कि NCC में कैसी गतिविधियां होती हैं या किस तरह की ट्रेनिंग कराई जाती है? तो चलिए हम आपको यहां कुछ NCC Training और NCC Activities के बारे में जानकारी देते हैं।
- NCC के अंदर Institutional Training कराई जाती है, जो कि स्कूल और कॉलेजों द्वारा संपन्न होती है। इंस्टीट्यूशनल ट्रेनिंग के अंतर्गत छात्रों को सेना में शामिल होने के लिए तैयार किया जाता है। और उन्हें अनुशासन सिखाया जाता है।
- NCC में Camp Training होती है। जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि कैडेट को जीवन जीने की कला सिखाई जाए। इसके अंतर्गत छात्रों को व्यक्तित्व का विकास करने में मदद किया जाता है। इस कैंप ट्रेनिंग में Annual Training Camp और Central organization game शामिल हैं।
- NCC के अंतर्गत Cadets को Prime Minister Rally में भी भाग लेने का मौका मिलता है। जिसमें लगभग 3000 Cadets भाग लेते हैं।
- NCC ट्रेनिंग के अंतर्गत Cadets को समाज सेवा की ट्रेनिंग भी दी जाती है और साथ ही सामुदायिक विकास के कार्यों में सहयोग करना भी सिखाया जाता है।
- इसके अंतर्गत बच्चों को कुछ Adventure based learning भी दी जाती है, जिसके माध्यम से छात्र अलग-अलग प्रकार के अनुभव प्राप्त कर सके और उनके अंदर समस्याओं से लड़ने की क्षमता भी विकसित हो सके।
- इसके अलावा NCC के अंतर्गत कुछ स्पोर्ट्स से संबंधित ट्रेनिंग भी दी जाती है। जैसे- हॉकी, फुटबॉल, निशानेबाज इत्यादि।
NCC के क्या फायदे हैं?
कोई भी छात्र जिन्हें भारतीय सेना में भर्ती के लिए रुचि रखते हैं, उनके लिए NCC के काफी बड़े फायदे हैं। कई ऐसे लोग हैं जो जानना चाहते हैं कि NCC करने से क्या होता है? तो NCC करने से निम्न फायदा हो सकता है।
- NCC के अंतर्गत बच्चों को कई तरह के प्रोत्साहन लाभ दिए जाते हैं, जैसे कि छात्रों को दैनिक भत्ता, आकस्मिक लापता, भत्ता, जलपान भत्ता, इत्यादि।
- इसके अंतर्गत छात्रों को कुछ गैस सुरक्षा लाभ जैसे- छात्रवृत्ति लाभ, आरक्षण और शिक्षा लाभ सुरक्षा एजेंसियों में Preference मिलना, इत्यादि।
- NCC Join करने वाले छात्रों को कुछ रक्षा लाभ भी दिए जाते हैं। गैस एजेंसी छात्रों के पास NCC Certificate होता है उन्हें Defense force में कमीशन ऑफिसर के रूप में join करने का सुनहरा अवसर मिलता है। इसके लिए छात्रों को कोई भी प्रवेश परीक्षा भी नहीं देनी पड़ती।
- इसके अलावा जिन छात्रों के पास NCC Certificate है, उन्हें कुछ राज्यों के पुलिस होमगार्ड या अन्य सेवा विभाग में अधिकारी के पद पर नौकरी पाने में भी Preference दिया जाएगा।
- लगभग सभी प्रकार की सरकारी नौकरियों में अन्य आवेदकों के मुकाबले NCC Cadets को ज्यादा महत्व दिया जाता है।
- NCC ट्रेनिंग लेने का सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें छात्रों के कई कौशलों का भी विकास होता है जैसे – लीडरशिप क्वालिटी, पर्सनालिटी डेवलपमेंट इत्यादि।
NCC के क्या उद्देश्य हैं?
NCC के ऐसे कई उद्देश्य हैं, जो छात्रों के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।
- NCC का सबसे प्रथम उद्देश्य लोगों के बीच एकता और अनुशासन को बनाए रखना है। NCC का आदर्श वाक्य भी “एकता और अनुशासन” है।
- NCC का दूसरा मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय भारतीय सेना में अच्छे युवाओं को लाना है, जो पहले से ही प्रशिक्षित हो।
- NCC का एक मुख्य उद्देश्य यह भी है कि देश के युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, साहचर्य, धर्मनिरपेक्षता और निस्वार्थ सेवा भाव आदि गुणों को विकसित किया जा सके।
- इसका एक और मुख्य उद्देश्य यह भी है कि भारतीय युवाओं में देश के प्रति समर्पण की भावना को उजागर किया जा सके।
NCC के कौन-कौन से Certificate हैं?
NCC के अंतर्गत आपको प्रशिक्षण के अस्तर के अनुसार Certificate प्रदान किए जाते हैं। इसमें 3 Certificate शामिल हैं जो कि इस प्रकार है -:
Certificate A – NCC का A Certificate प्रशिक्षण के पहले स्तर को पूरा करने के बाद दिया जाता है। इस प्रशिक्षण की समय अवधि 1 से 2 वर्ष की होती है, जो स्कूली स्तर पर की जाती है।
Certificate B – NCC का B Certificate Senior wings को दिया जाता है जिन्होंने NCC के प्रशिक्षण में 75 परसेंट की उपस्थिति प्राप्त की थी।
Certificate C – NCC का C Certificate उम्मीदवारों को मिलता है जो NCC ट्रेनिंग के सबसे आखरी चरण पर पहुंच चुके हैं और उन्होंने दो नेशनल ट्रेनिंग में भी भाग लिया हो।
NCC के नियम क्या है?
NCC द्वारा कुछ नियम बनाए गए हैं जिसे प्रशिक्षण के दौरान लगभग सभी उम्मीदवार को फॉलो करना होता है।
- हमेशा प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर द्वारा दिए जा रहे आज्ञा का पालन करें।
- समय का पालन करें।
- किसी भी चीज को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करें।
- कोई समस्या आ जाने पर सच बोले और सच का सामना करें।
NCC कैसे Join करें?
NCC को join करने के दो तरीके हैं जो कि हमने यहां पर विस्तार पूर्वक बताएं हैं।
- NCC join करने का पहला तरीका यह है कि यदि आप किसी ऐसे विद्यालय में है जहां पर NCC यानी नेशनल कैडेट कॉर्प्स पहले से ही मौजूद है तो आप अपने स्कूल के प्रिंसिपल से बात करके NCC में शामिल होने की प्रक्रिया को जान सकते हैं और शामिल हो सकते हैं।
- NCC join करने का दूसरा तरीका यह होगा कि आप किसी ऐसे विद्यालय को ढूंढे जहां पर नेशनल कैडेट कॉर्प्स चला जाता है, और आप वहां जाकर प्रवेश प्रक्रिया के लिए बात करें।
- इसके बाद आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके NCC में join कर सकते हैं। NCC का फॉर्म भरने के लिए आप NCC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां पर इनरोलमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें पुलिस टॉप जहां पर आपको NCC रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म को अच्छे से भरकर सबमिट कर दें।
NCC कौन join कर सकते हैं?
- NCC कोई भी छात्र जो स्कूल या कॉलेज में है join कर सकता है।
- NCC में शामिल होने के लिए छात्र की न्यूनतम आयु 13 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए।
- इसके अलावा NCC join करने वाला उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
NCC में शामिल होने की प्रक्रिया
NCC में प्रवेश प्रक्रिया के लिए कई चरण शामिल है।
- सबसे पहले आवेदक की चिकित्सा परीक्षा और शारीरिक परीक्षा होती है। जिसके जिसके अंतर्गत आवेदक की शारीरिक क्षमता को देखा जाता है।
- इसके बाद NCC द्वारा एक लिखित परीक्षा ली जाती है।
- लिखित परीक्षा पास कर लेने के बाद आवेदक का इंटरव्यू होता है जिसके पश्चात ही कोई भी NCC में शामिल हो सकता है।
NCC में मिलने वाला सम्मान तथा पुरस्कार
NCC में सम्मान और पुरस्कार देने की शुरुआत 1984 में की गई थी।
- रक्षा मंत्री पदक
- शाह मंत्री प्रशंसा पत्र
- रक्षा सचिव प्रशंसा पत्र
- महानिदेशक प्रशंसा पत्र
NCC परीक्षाएं कैसे होती हैं?
NCC में परीक्षाएं भी प्रमाण पत्र के अनुसार होती हैं। जैसे NCC की परीक्षा एबीसी प्रमाणपत्र यानी Certificate के अनुसार आयोजित की जाती है।
- NCC द्वारा लगभग सभी परीक्षाएं फरवरी या मार्च में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।
- A Certificate परीक्षा के लिए आवेदकों को NCC में 2 साल का ट्रेनिंग लेना होता है। ट्रेनिंग में छात्र की 75% उपस्थिति भी होनी चाहिए।
- B प्रमाण पत्र परीक्षा के लिए NCC Cadets को सीनियर विंग के स्तर पर 2 साल की ट्रेनिंग लेनी होती है जिसमें कैडेट्स की उपस्थिति 75% होनी चाहिए और इसके अलावा कैडेट्स द्वारा दो कैंप में भाग भी लिया गया होना चाहिए।
- C Certificate की परीक्षा में बैठने के लिए कैडेट्स द्वारा 3 साल की ट्रेनिंग ली गई होनी चाहिए। इसके साथ 75 परसेंट उपस्थिति और दो वार्षिक कैंपों में भाग भी लिया गया होना चाहिए।
NCC सैलरी कितनी होती है?
जिन भी आवेदकों ने NCC की ट्रेनिंग कर ली है उन्हें NCC कोर्स के बाद 10000 से ₹20000 तक की सैलरी का जॉब प्रदान किया जाता है। जोकि किसी भी NCC कैडेट्स की एक शुरुआती सैलरी होती है।
NCC जॉब प्रोफाइल्स
NCC ट्रेनिंग करने वाले आवेदकों को कई तरह की जॉब प्रोफाइल में Preference मिलती है। खासकर Certificate C प्राप्त करने वाले Cadets को लगभग सभी भारतीय सिविल सेवा के प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ती है और डायरेक्ट Interview के बाद वे सिविल सेवा में एक अधिकारी के पद पर join कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ ncc Job Profiles इस प्रकार है।
- सैनिक व्यापारी
- पर्यवेक्षक
- सहायक सांख्यिकी अधिकारी
- सैनिक क्लर्क
- शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी
- प्रतिभूति सेवा संचालन
- बैक ऑफिस असिस्टेंट
FAQ
NCC में कौन सी नौकरी मिलती है?
NCC की ट्रेनिंग कर लेने के बाद आपको जल सेना, थल सेना और वायु सेना तीनों में ही नौकरियां मिल जाती हैं। इसके अलावा अन्य किसी तरह की भी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
NCC कौन सी क्लास से शुरू होती है?
NCC के लिए कोई क्लास में अधारित नहीं किया गया है परंतु आवेदक की आयु 13 वर्ष होनी चाहिए।
क्या हम 12वीं के बाद NCC में शामिल हो सकते हैं?
जी हां यदि आप की उम्र 13 वर्ष है तो आप 12वीं के बाद भी NCC join कर सकते हैं।
2022 में NCC भर्ती कब होगी?
2022 में NCC भर्ती भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022 थी। जिसके आगे की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
NCC में तीन प्रकार क्या है?
NCC में तीन प्रकार के Certificate होते हैं। जिसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।
अंतिम विचार
आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि ncc kya hai? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको NCC से संबंधित सभी तरह की जानकारी विस्तार पूर्वक मिल पाई होगी।
यदि आपको इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है तो आप हमसे कमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के पूछ सकते हैं।