ध्यान कैसे करे, विधि, तरीका, 9 फायदे | Meditation Dhyan Kaise kare

ध्यान लगाना एक कला होता है। एक भी पल बिना ध्यान भटकाए बैठना अपने आप में एक चुनौती होती है। यदि कभी कोई ध्यान लगाने की कोशिश करता भी है तो सौ तरह के विचार दिमाग में आते जाते रहते हैं, तो फिर प्रश्न यह उठता है कि ध्यान कैसे लगाएं

आज के बदलते तौर-तरीकों की वजह से हर किसी की जिंदगी में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। लोग खुशी और शांति बाहर खोजने निकलते हैं, परंतु वास्तविकता यह है कि वह हमारे अंदर ही मौजूद है। उसके लिए केवल जरूरत है तो ध्यान लगाने की। 

आज के इस लेख में हम आपको विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं कि शुरुआत में ध्यान कैसे लगाएं, गहराई से dhyan kaise lagaye और ध्यान से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें भी इस लेख के माध्यम से वर्णित करेंगे। 

ध्यान क्या है

ध्यान एक क्रिया है जिसमे कोई व्यक्ति अपने मन को एक विशेष अवस्था में लाने की कोशिश करता है। ध्यान मानसिक शांति बनाए रखने और चिंता से छुटकारा दिलाने में बहुत मददगार साबित होता है। 

ध्यान का महत्व क्या है

ध्यान व्यक्ति के चारों और हमेशा एक सकारात्मक माहौल बनाए रखता है। जिससे वह रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों की वजह effective नहीं होता। जिससे काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि बंधनों से मुक्ति मिलती है। 

वह नकारात्मक विचारों से कोसों दूर हो जाता है। ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है जिससे वह जिंदगी में आए परेशानियों को दूर करने के लिए आसानी से रास्ते ढूंढ सकता है। 

ध्यान करने का सही समय क्या है

वैसे तो ध्यान किसी भी समय किया जा सकता है, परंतु सुबह सवेरे ब्रह्म मुहूर्त में किया गया मेडिटेशन व्यक्ति को शांति सुकून सकारात्मकता और चिंताओं से मुक्त कर देने वाला होता है। 

शुरुआत में ध्यान लगाने के लिए क्या करें?

जब भी कोई व्यक्ति शुरुआत में ध्यान लगाने की कोशिश करता है, तो उसे यह बहुत मुश्किल लगता है। बहुत सारे ऐसे लोग भी होते हैं जो ध्यान लगाने में कठिनाई महसूस करने पर उसे छोड़ देते हैं, परंतु यकीन मानिए, यदि आप ध्यान लगाना शुरू कर देंगे, तो आपको अपनी सभी प्रॉब्लम बहुत हल्की महसूस होगी। 

इसीलिए अब हम beginners के लिए कुछ सरल तकनीक के बारे में बताएंगे जिनसे ध्यान लगाना आसान हो जाएगा। यह निम्न प्रकार से है:-

  1. ध्यान लगाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है सही जगह को चुनना बहुत जरूरी होता है। शांत वातावरण मे ध्यान लगाना आसान हो जाता है। 
  2. ध्यान लगाने के लिए सही समय का चुनाव करना जरूरी है। वैसे तो किसी भी समय ध्यान लगाया जा सकता है, परंतु सुबह का समय या फिर ब्रह्म मुहूर्त ध्यान लगाने के लिए सबसे उत्तम समय होता है। 
  3. ध्यान लगाने से पहले आपके शरीर का आराम से बैठना जरूरी है। 
  4. हो सके तो खाली पेट ध्यान लगाएं। 
  5. ध्यान लगाने से पहले शरीर को थोड़ा वार्म अप कर ले। जिसके लिए आप अनुलोम विलोम जैसे योगासन कर सकते हैं। 
  6. ध्यान लगाने से पहले कुछ सांसे लंबी और गहरी ले। इससे भी आपको ध्यान लगाने में काफी मदद मिलती है। 
  7. अपने चेहरे पर हल्की सौम्य मुस्कान जरूर बनाए रखें। 
  8. अपनी आंखों को सौम्यता से बंद करें और सौम्यता से धीरे-धीरे खोलें। 

ध्यान की गहराई में कैसे जाएं (ध्यान कैसे करें)?

ध्यान की गहराई में जाके ध्यान करने के लिए कुछ जरूरी बिंदुओं को हमने स्पष्ट किया है –

  • ऐसी जगह का चुनाव करें जिससे आपको मानसिक शांति मिले अर्थात यदि आप घर से बाहर जगह चुनते हैं, तो हरियाली से भरपूर जगह का चुनाव करें। जहां पर चिड़ियों की चहचहाहट हो और बिल्कुल शांत वातावरण हो। 
  • यदि आप घर में किसी जगह पर ध्यान करना चाहते हैं, तो ऐसे कमरे का चुनाव करें जहां पर खिड़कियां हो, ताजी हवा आती हो और बच्चों तथा गाड़ी आदि के शोर-शराबे से दूर हो।
  • ध्यान मैं बैठने के लिए ऐसी आरामदायक चटाई उपयोग में लाएं, जिस पर आप 20 से 30 मिनट आराम से बैठ सके। 
  • हल्का पीला या फिर सफेद प्रकाश हमारे दिमाग को एक अलग सुकून देता है, इसीलिए आप ध्यान लगाने से पहले मोमबत्ती या लैंप जला सकते हैं। 
  • कोशिश करें कि आप ब्रह्म मुहूर्त मे या फिर सुबह सवेरे 7:00 बजे तक अपने मेडिटेशन की प्रक्रिया को पूरा कर ले, क्योंकि यह समय बहुत ही सकारात्मक होता है। हमारे आसपास का वातावरण शांत और पॉजिटिविटी से भरपूर होता है। आप शाम के समय का भी चुनाव कर सकते हैं। 
  • शुरुआत में 5 मिनट का ध्यान लगाएं और फिर धीरे-धीरे अपने ध्यान लगाने के समय को बढ़ाते जाए। आपका निरंतर प्रयास आप को गहराई से ध्यान लगाने मे सफलता दिलाएगा।
  •  आंखें बंद करके खाली दीवार की तरह ध्यान केंद्रित कर सकते हैं या फिर अपनी दोनों दोनों भौहों के बीच अपना ध्यान केंद्रित करें। 
  • अपनी सांस की तरफ ध्यान केंद्रित करें। संतुलित तरीके से सांस लेने का प्रयास करते रहे 8 से 10 सेकंड लंबी गहरी सांस लें और कुछ सेकंड रोककर इससे धीरे धीरे छोड़ें इस प्रक्रिया को लगभग 2 मिनट तक दोहराएं। 
  • यदि आपके मन में कोई भी विचार आए तो आप खुद से सवाल पूछे कि क्या वह विचार इस समय आपके लिए जरूरी है? आपका मन स्वयं उसका उत्तर दे देगा, जिसकी वजह से बहुत विचार दुबारा आपके मन में प्रवेश नहीं करेगा। 
  • जब आपका सारा ध्यान विचारों से हटकर केवल सांसो पर क्या किसी एक जगह पर केंद्रित हो जाएगा तो फिर आप गए थे हमें चले जाएंगे। 
  • ध्यान से बाहर आने के लिए आप खुद को भौतिक स्थिति में वापस लाएं। कुछ देर शांत बैठे और उन पलों का धन्यवाद जरूर करें जिनमें आप ध्यान लगा पाए हैं। 

बिना गुरु के ध्यान कैसे करें? (Dhyan Kaise kare) 

वैसे कहा जाता है कि ज्ञान और ध्यान बिना गुरु के पूरा नहीं होता, परंतु यदि आप कहीं बाहर किसी गुरु के पास ध्यान की प्रक्रिया सीखने नहीं जा सकते है, तो गहरी सांस लेना बिना मार्गदर्शन के ध्यान लगाने का एक शानदार और सरल उपाय है। 

ऐसा करने से शरीर को आराम मिलता है और मन को केंद्रित होने में मदद मिलती है। इस तरह से सांस लेने की तकनीक को 2 -1 श्वास भी कहा जाता है। इस तकनीक के अनुसार आप जितनी देर तक अंदर सांस लेते हैं, उससे दोगुने समय मे सांस छोड़ने पर ध्यान दें। यह तरीका भी आपको ध्यान केंद्रित करने में मददगार साबित होता है।

ध्यान के लाभ

ध्यान से बहुत सारे मेडिकल और मनोवैज्ञानिक लाभ मिलते हैं। जो निम्न प्रकार से है:-

  1. ध्यान लगाने से तनाव में कमी, रक्तचाप में कमी, बूढ़े होने की गति में कमी, शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि होती है अर्थात ध्यान से बेहतर स्वास्थ्य का लाभ होता है। 
  2. ध्यान से मन शांत होता है जिससे उत्पादकता शक्ति बढ़ती है। 
  3. ध्यान करने से हमें जीवन के उद्देश्य को समझने में मदद मिलती है। 
  4. यदि रोज ध्यान किया जाए तो छोटी छोटी बातें मन को परेशान नहीं करती। 
  5. चिंता का नाश होता है और मस्तिष्क की काम करने की क्षमता बढ़ जाती है। 

FAQ

क्या मेडिटेशन एप्स में काम करते हैं? 

कुछ हद तक यह सच में काम करते है। 

ध्यान लगाने के लिए कौन सा आसन करें? 

वज्रासन, सिद्धासन, सुखासन

ध्यान लगाने के लिए सबसे उत्तम समय कौन सा होता है? 

सुबह का समय

निष्कर्ष

दोस्तों, आज के इस लेख मे हमने आपको ध्यान कैसे लगाएं इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी है। हमें पूरी उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। 

यदि इस लेख से संबंधित आप हमसे कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके बता सकते हैं। 

Leave a Comment