Collector Kaise Bane | कलेक्टर कैसे बने पूरी जानकारी हिंदी में

आज के इस Article में हम चर्चा करने जा रहे हैं, कि Collector kaise bane (कलेक्टर कैसे बने) दोस्तों Collector किसी भी जिले का सबसे बड़ा पद होता है। इसे अधिकतर district magistrate यानी कि DM के नाम से भी जाना जाता है। DM के बाद SDM का पद आता है। भारत में ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं, जो कि Collector बनना चाहते हैं। लेकिन दोस्तों Collector बनना कोई आसान बात नहीं है।

Collector बनने के लिए हमें कठिन परिश्रम करना होता है। Collector बनने की process से गुजरना पड़ता है। यदि आप भी Collector बनना चाहते हैं और इस संबंध में complete guide प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे आज के इस Article में अंत तक बने रहे। आइए शुरू करते हैं ।

Collector कौन होता है तथा इसके कार्य क्या है? 

Collector एक उच्च अधिकारी और अत्यंत सम्माननीय पद होता है। यह किसी भी जिले का सबसे उच्च पद होता है और Collector को कई बार IAS कहकर भी संबोधित किया जाता है। जिले की Collector को कई सारे महत्वपूर्ण अधिकार दिए जाते हैं जिनमें की जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखना, उसके लिए जरूरी कदम ऊठाना, जरूरत पड़ने पर कर्फ्यू लगाना, धारा 144 लागू करना, इसके साथ ही जिले में विकास सम्बंधित कार्य करवाना, क्षेत्र में चल रही सभी योजनाओ पर नजर रखना, उनकी निगरानी करना इत्यादि शामिल होता है। 

जिले में भूमि या राजस्व से संबंधित सभी कार्य Collector द्वारा देखे जाते हैं। कई बार भूमि संबंधित विवादों पर फैसला भी Collector द्वारा सुनाया जाता है। इसके अलावा क्षेत्र में कार्य कर रहे तहसील दार, नायब तहसील दार, पटवारी, कानूनगो इत्यादि का स्थानांतरण और अवकाश की जिम्मेदारी तथा उनके कार्य पर नजर रखना भी Collector का ही कार्य होता है। जिले की सरकारी संपत्ति की देखभाल की जिम्मेदारी तथा time to time maintenance की जिम्मेदारी भी Collector की होती है। 

Collector की सैलरी कितनी होती है?

एक Collector का मासिक वेतन लगभग ₹95,000 से लेकर ₹1,20,000 तक होता है। लेकिन यह राज्य अनुसार अलग अलग होता है। वेतन के अलावा एक Collector को सरकारी आवास तथा भत्ते की सुविधाएं भी मिलती है। एक Collector को सरकारी आवास के साथ-साथ बिजली का बिल, cook, माली, नौकर, सरकारी गाड़ी, driver तथा security इत्यादि की सुविधा फ्री में दी जाती है। 

Collector बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

Collector बनने के लिए उम्मीदवारों को एक जटिल process से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन उसके पहले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी जरूरी है –

Qualification – 

12वीं के बाद आप किसी भी subject से graduated होने चाहिए। यदि आप अपने graduation के अंतिम वर्ष में UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं तो भी आप योग्य माने जाएंगे। 

Nationality – 

सिविल सेवा परीक्षा में केवल भारत के मूलनिवासी ही आवेदन कर सकते हैं। NRI उम्मीदवार इस परीक्षा में नहीं बैठ सकते। 

Age Criteria –

यदि आप general category के उम्मीदवार है तो आपकी आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में 3 वर्ष की छूट का प्रावधान दिया है अर्थात OBC श्रेणी के उम्मीदवार 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Sc-st श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है अर्थात sc-st श्रेणी के उम्मीदवार 21 से लेकर 37 वर्ष के बीच परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Read Also: Cricketer Kaise Bane

Collector बनने के लिए apply कैसे करें?

Collector बनने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को requirement आने का इंतजार करना होता है। जैसे ही requirements आती है वैसे ही सरकार द्वारा इसे UPSC की आधिकारिक website पर update किया जाता है। इस आधिकारिक website से ही आपको आवेदन form भरकर online submit करना होता है। नीचे हमने आपको step by step बताया है कि आप online आवेदन कैसे कर सकते हैं –

Step no 1 

सबसे पहले step में आपको UPSC की आधिकारिक website पर जाना होगा।

Step no 2 

इस आधिकारिक website के home page में आपको “updates” नामक tab दिख रहा होगा। आपको इस tab पर click करना है। 

Step no 3 

अब आपके सामने कई सारे option खुल जाएंगे जिसमें से आपको apply online के option पर click करना है। 

Step no 4 

इसके बाद आपको online registration for various examination के option पर click करना होगा। 

Step no 5 

click करने के पश्चात आपको civil services examination का option दिखाई देगा। आपको इस पर click करना होगा।

Step no 6 

इसके बाद आपकी screen पर start IAS registration with part one का option आएगा जिसमें आपको OK पर click करना है। 

Step no 7 

अब आपके सामने असल आवेदन form open हो जाएगा। इस form में आपसे आपकी personal details पूछी जाएंगी। आप अपनी सभी personap information को ठीक तरह से भर दे। यदि आप गलती से भी अपनी personal information गलत भर देते हैं तो आपका form reject हो सकता है। 

Step no 8 

form fill हो जाने के बाद आपको अपने आवश्यक documents online scan करके upload करने होंगे। इसमें आपको अपना आधार कार्ड या अन्य identification ID, नवीनतम passport size photo, दसवीं तथा 12वीं की marksheet, signature तथा thumb impression इत्यादि मांगे जाएंगे।

Step no 9 

यह पूरी प्रक्रिया कर लेने के बाद आपसे declaration accept मांगा जाएगा । आप declare करके accept कर ले। 

Step no 10

इस process के अंतिम step में आप अपने form को दोबारा check कर ले और देख ले कि आपने सभी जानकारी को ठीक ठीक भरा है या नहीं। चेक करने के बाद आप ₹100 शुक्र के साथ submit के button पर click कर दें। और इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।  

Collector के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप UPSC सिविल सेवा परीक्षा का आवेदन करने जा रहे हैं तो निम्नलिखित documents को अपने साथ अवश्य रखें–

  • पहचान प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • Graduation की marksheet 
  • नवीनतम दो passport size photo 
  • Phone number  
  • Email ID  
  • Signature तथा 
  • Thumb impression 

UPSC क्या है?

UPSC को अधिकतर लोग केवल एक परीक्षा समझते हैं। लेकिन असल में UPSC एक संस्था है जो कि महत्वपूर्ण central government पदों में भर्ती के लिए भर्तियां करती है। इस कार्य के लिए UPSC हर वर्ष परीक्षा आयोजित कराती है। यदि आप central government की किसी higher level पद पर नौकरी करना चाहते हैं या अफसर बनना चाहते हैं तो आपको UPSC परीक्षा के तीन मुख्य लेवल से होकर गुजरना पड़ता है –

प्रारंभिक परीक्षा – 

इसमें current affairs से लेकर general knowledge से संबंधित सवाल किए जाते हैं। यह परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार अगली परीक्षा के लिए eligible होता है।

मुख्य परीक्षा – 

मुख्य परीक्षा में अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं होती है जिसमें subject specific प्रश्न किए जाते हैं। इस परीक्षा में पास होना अत्यंत अनिवार्य है क्योंकि इसके बाद ही interview के लिए selection होता है। 

साक्षात्कार परीक्षा –

 यह परीक्षा का आखिरी पड़ाव होता है जिसमें candidate की बौद्धिक क्षमता के साथ-साथ presence of mind तथा candidate की शारीरिक और मानसिक क्षमता को परखा जाता है। 

यह तीनों पड़ाव पार कर लेने के बाद Collector की नियुक्ति की जाती है। 

FAQ

कलेक्टर किसे कहते हैं?

कलेक्टर एक उच्च अधिकारी और अत्यंत सम्मानीय पद है जिसे आईएस कहकर भी संबोधित किया जाता है यह किसी भी जिले का सबसे उच्च पद होता है।

कलेक्टर कैसे बने? 

कलेक्टर बनने के लिए अभ्यार्थी को UPSC या civil services examination पास करनी होती है। 

UPSC की परीक्षा कैसी होती है? 

UPSC में 3 चरण होते हैं पहला प्रारंभिक परीक्षा दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा साक्षात्कार इन तीनों में उत्तीर्ण होने के बाद ही लोग कलेक्टर बनते हैं।

कलेक्टर बनने के लिए क्या क्वालिफिकेशन की जरूरत होती है? 

कलेक्टर बनने के लिए अभ्यार्थी को ग्रेजुएट होना जरूरी है। अभ्यार्थी किसी भी विषय या कॉलेज/ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हो सकते हैं।

निष्कर्ष 

तो दोस्तों आज का हमारा यह Article यही पर समाप्त होता है। आज के इस Article में हमने आपको बताया, कि Collector kaise bane (कलेक्टर कैसे बने) उम्मीद करते हैं कि इस Article में बताई गई सभी बातें आपको अच्छी तरह से समझ में आ गई होंगी। दोस्तों Collector बनना बहुत ही जिम्मेदारी का कार्य होता है, क्योंकि इसमें क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा का पूरा ध्यान Collector द्वारा रखा जाता है।

यहां तक कि आपदा के समय आम जनता को राहत मुहैया कराने का कार्य भी Collector का ही होता है। यदि आपको हमारा आज का यह Article पसंद आया है तो इसे share अवश्य करें। और लेख से संबंधित प्रश्न या सुझाव हो comments section द्वारा हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

Leave a Comment